MSEDCL Recruitment 2025 Re-Open in 2026: Apply Online for 120 Senior Manager, Manager & Deputy Manager Posts – Eligibility, Fees, Salary & Full Notification

MSEDCL Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और खासतौर पर बिजली विभाग में अच्छे और प्रतिष्ठित पदों पर काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यह एक बहुत ही शानदार मौका है। Maharashtra State Electricity Distribution Company Limited (MSEDCL) की ओर से एक बार फिर भर्ती प्रक्रिया को री-ओपन कर दिया गया है।

MSEDCL ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नया नोटिस जारी किया है, जिसके तहत Senior Manager (F&A), Manager (F&A) और Deputy Manager (F&A) के कुल 120 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। यह सभी पद Finance & Accounts (F&A) कैडर से संबंधित हैं।

आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले शुरू हो चुकी थी, लेकिन अब इसे 03 फरवरी 2026 से दोबारा खोल दिया गया है। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे 18 फरवरी 2026 तक MSEDCL की आधिकारिक वेबसाइट mahadiscom.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में Senior Manager (F&A) के 13 पद, Manager (F&A) के 25 पद, Deputy Manager (F&A) के 82 पद शामिल किए गए हैं।

इस लेख में हम आपको MSEDCL Recruitment 2025 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे, जैसे – वैकेंसी डिटेल्स, महत्वपूर्ण तिथियां, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, जरूरी दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया। 

इसलिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। लेख के आखिर में आपको डायरेक्ट अप्लाई लिंक भी मिलेगा, जिससे आप आसानी से आवेदन कर सकें।

Also Read : BSNL Recruitment 2026 Notification Out – Apply Online for 120 Senior Executive Trainee Posts

MSEDCL Recruitment 2025: Overview

MSEDCL Recruitment 2025
MSEDCL Recruitment 2025
ParticularsDetails
OrganizationMaharashtra State Electricity Distribution Co. Ltd (MSEDCL)
Post NameSenior Manager (F&A), Manager (F&A), Deputy Manager (F&A)
Advertisement No.03/2025 dated 27.06.2025
Total Posts120
Application Start Date03 February 2026 (Re-Open)
Last Date to Apply18 February 2026
Application ModeOnline
Application FeeRs.500/- + GST (Open), Rs.250/- + GST (Reserved), Nil for PwD
Selection ProcessOnline Test + Interview
Official Websitemahadiscom.in
MSEDCL Recruitment 2025

MSEDCL Recruitment 2025: Notification Details

यदि आप MSEDCL Recruitment 2025 के अंतर्गत जारी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं और भर्ती से जुड़ी पूरी और सटीक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं।

MSEDCL द्वारा इन पदों के लिए 29 नवंबर 2025 को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। यह भर्ती Advertisement No. 03/2025 के अंतर्गत निकाली गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए Senior Manager (F&A) के 13 पद, Manager (F&A) के 25 पद, Deputy Manager (F&A) के 82 पद भरे जाएंगे। ये सभी पद Finance & Accounts कैडर से संबंधित हैं।

इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पहले 29 नवंबर 2025 से शुरू हुई थी, लेकिन अब इसे 03 फरवरी 2026 से दोबारा शुरू कर दिया गया है। उम्मीदवार 18 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि MSEDCL महाराष्ट्र सरकार की बिजली वितरण कंपनी है, जो राज्यभर में बिजली सप्लाई का कार्य करती है। इस कंपनी में वर्तमान में 81,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।
MSEDCL Recruitment 2025 के तहत भर्ती सभी श्रेणियों (Category-wise) में की जाएगी।

इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आवेदन कैसे करना है, इसकी पूरी Step-by-Step जानकारी आपको आगे लेख में मिलेगी। इसलिए लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

ALso Read : BPSC Research Officer Recruitment 2026 – Apply Online, Eligibility, Exam Pattern, Dates

MSEDCL Recruitment 2025

Important Dates of MSEDCL Recruitment 2025

EventsDates
Re-Open Notification Release Date03 February 2026 (Re-Open)
Application Start Date03 February 2026 (Re-Open)
Last Date to Apply Online18 February 2026
Online Fee Payment03/02/2026 to 18/02/2026
Last Date for Printing Application05/03/2026
Online Exam DateTo be notified
Personal InterviewTo be notified
Result DeclarationTo be notified

MSEDCL Recruitment 2025 Vacancy Details

Post NameTotal Posts
Senior Manager (F&A)13
Manager (F&A)25
Deputy Manager (F&A)82
Grand Total120

नोट: वैकेंसी की संख्या में बदलाव संभव है। इस भर्ती में हॉरिजॉन्टल रिजर्वेशन लागू होगा –
महिलाओं के लिए 30%, स्पोर्ट्स कोटा 5%, ऑर्फन के लिए 1% और PwD के लिए अलग से आरक्षण निर्धारित है। 

EWS पद ओपन कैटेगरी में मर्ज किए गए हैं। PwD उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40% या उससे अधिक डिसेबिलिटी अनिवार्य है।

MSEDCL Recruitment 2025 Horizontal Reservation Details

Post NameGeneralWomenPwD
Senior Manager (F&A)1031 (C Category)
Manager (F&A)1781 (B-1 Category)
Deputy Manager (F&A)57254 (B-2 & C)
Total PwD6
Grand Total120

MSEDCL Recruitment 2025 Application Fee

MSEDCL Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। फीस कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। PwD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

CategoryApplication Fee
Open / Applied Against OpenRs. 500/- + GST
Reserved / OrphanRs. 250/- + GST
PwDNil
Payment ModeOnline

नोट: एक बार जमा की गई आवेदन फीस किसी भी स्थिति में वापस नहीं की जाएगी। जिन उम्मीदवारों के पास वैध कास्ट सर्टिफिकेट नहीं है, उन्हें Open Category की फीस ही जमा करनी होगी।

MSEDCL Recruitment 2025 Eligibility Criteria

MSEDCL Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने से पहले यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि आप सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं या नहीं। सभी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव 27 जून 2025 तक पूरे होने चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार का महाराष्ट्र राज्य का डोमिसाइल होना अनिवार्य है।

Educational Qualifications

Post NameEducational Qualification
Senior Manager (F&A)CA / ICWA (CMA) Final Passed
Manager (F&A)CA / ICWA (CMA) Final Passed
Note: MSEDCL Employees के लिए – B.Com + MBA (Finance) OR M.Com
Deputy Manager (F&A)CA / ICWA (CMA) OR M.Com OR B.Com + MBA (Finance)

Experience Details

Post NameExperience
Senior Manager (F&A)7 years post-qualification experience in Finance / Accounts / Audit, जिसमें से 3 साल Deputy Manager (F&A) के रूप में (जिसमें 1 साल Manager (F&A) के रूप में) OR कुल 7 साल में से 2 साल Manager (F&A) के रूप में
Manager (F&A)3 years post-qualification experience in Finance / Accounts / Audit, जिसमें से कम से कम 2 साल Deputy Manager (F&A) या equivalent पद पर
Deputy Manager (F&A)1 year post-qualification experience in Finance / Accounts / Audit

नोट: डिग्री किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए। आउटसाइड कैंडिडेट्स का अनुभव ग्रॉस सैलरी, पद और जॉब प्रोफाइल से मैच किया जाएगा। केवल क्वालिफिकेशन के बाद का अनुभव ही मान्य होगा।

Age Limit

उम्र की गणना 27 जून 2025 के आधार पर की जाएगी।

Post NameMaximum Age Limit
Senior Manager (F&A) & Manager (F&A)40 Years
Deputy Manager (F&A)35 Years

Age Relaxation

CategoryAge Relaxation
Backward Class (SC / ST / OBC आदि – Reserved Posts)5 Years
PwDUp to 45 Years
Departmental (MSEDCL Employees)Up to 57 Years
Meritorious Sportspersons5 Years (Max 43 Years)
Orphan5 Years

नोट: अगर कोई उम्मीदवार एक से ज्यादा कैटेगरी में आता है, तो उसे केवल अधिकतम एक ही Age Relaxation का लाभ मिलेगा। 

Reserved उम्मीदवार अगर Open Category से अप्लाई करते हैं, तो उन्हें Age Relaxation नहीं मिलेगी
DOB की जांच SSC Certificate के आधार पर होगी।

MSEDCL Recruitment 2025 Selection Process

MSEDCL Recruitment 2025 के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

  • ऑनलाइन टेस्ट का वेटेज: 90%
  • इंटरव्यू का वेटेज: 10%
  • शॉर्टलिस्टिंग रेशियो: 1:3
  • कट-ऑफ: Open – 40%, Reserved – 30%
  • गलत उत्तर पर 0.25 नेगेटिव मार्किंग

Exam Pattern

TestNo. of QuestionsMarksTime
Test of Professional Knowledge50110
Test of General Aptitude – Reasoning2010
Quantitative Aptitude2010
Marathi Language2010
Total130150120 Minutes

नोट: परीक्षा English Language में होगी। अगर कोई प्रश्न खाली छोड़ा जाता है तो उस पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

MSEDCL Recruitment 2025 Salary

Post NamePay Scale
Senior Manager (F&A)Rs. 97,220 – 37,45 – 1,15,945 – 4,250 – 2,09,445
Manager (F&A)Rs. 75,890 – 2,995 – 90,865 – 3,250 – 1,68,865
Deputy Manager (F&A)Rs. 54,505 – 2,580 – 67,405 – 2,715 – 1,37,995

Documents Required for MSEDCL Recruitment 2025

  • 10वीं का सर्टिफिकेट (DOB Proof)
  • मार्कशीट्स और डिग्री / डिप्लोमा सर्टिफिकेट
  • एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट (Designation, Tenure, Roles & Salary Details सहित)
  • आधार कार्ड और PAN कार्ड
  • महाराष्ट्र का कास्ट सर्टिफिकेट (Validity के साथ)
  • PwD सर्टिफिकेट (40%+, UDID Enrollment Number के साथ)
  • NOC (अगर किसी सरकारी नौकरी में हैं)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (JPG, 20–50 KB)
  • सिग्नेचर (JPG, 10–20 KB)
  • Left Thumb Impression (50 KB)
  • Handwritten Declaration (100 KB, English में)
  • EWS / Non-Creamy Layer Certificate (FY 2024-25)
  • Sports / Orphan Certificate (Validated)

How to Apply Online for MSEDCL Recruitment 2025?

MSEDCL Recruitment 2025 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:

  • सबसे पहले MSEDCL की आधिकारिक वेबसाइट mahadiscom.in पर जाएं। 
MSEDCL Recruitment 2025
  • होमपेज पर “News & Latest Announcements” सेक्शन में “ONLINE APPLICATION FOR THE VARIOUS POSTS IN ACCOUNTS CADRE THROUGH DIRECT RECRUITMENT” लिंक पर क्लिक करें।  या “More” ऑप्शन के जरिए भी अगले पेज से लिंक ओपन कर सकते हैं। 
MSEDCL Recruitment 2025
  • नए पेज पर “Click here to Apply Online Application” पर क्लिक करें। 
MSEDCL Recruitment 2025
  • अब “Click here for New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। 
MSEDCL Recruitment 2025
  • नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID डालने के बाद आपको Registration Number और Password मिलेगा। 
MSEDCL Recruitment 2025
  • अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें। 
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट निर्धारित साइज में अपलोड करें। 
  • एजुकेशनल और एक्सपीरियंस डिटेल्स सही-सही भरें। 
  • नजदीकी एग्जाम सेंटर चुनें और फीस ऑनलाइन जमा करें। 
  • फॉर्म सबमिट करें, एप्लीकेशन नंबर नोट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

नोट: एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट अपलोड करना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन रिजेक्ट किया जा सकता है।

Direct ApplyClick Here
Official WebsiteClick Here
Direct Link To Download Official NotificationDownload Now
Re-Open Notification Download LinkDownload Now

FAQs – MSEDCL Recruitment 2025

MSEDCL Recruitment 2025 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 120 पद हैं, जिनमें Senior Manager के 13, Manager के 25 और Deputy Manager के 82 पद शामिल हैं। PwD के लिए 6 पद आरक्षित हैं।

MSEDCL पदों के लिए योग्यता क्या है?

Senior Manager के लिए CA/ICWA के साथ 7 साल का अनुभव, Manager के लिए 3 साल और Deputy Manager के लिए न्यूनतम 1 साल का अनुभव जरूरी है। उम्र सीमा 35 से 40 वर्ष है।

MSEDCL भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन ऑनलाइन टेस्ट (150 अंक, 120 मिनट) और इंटरव्यू के आधार पर होगा। ओपन कैटेगरी के लिए कट-ऑफ 40% और रिजर्व्ड के लिए 30% है।

MSEDCL आवेदन शुल्क कितना है?

ओपन उम्मीदवारों के लिए Rs. 500 + GST, रिजर्व्ड के लिए Rs. 250 + GST और PwD उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

क्या PwD उम्मीदवारों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी?

हां, 40% या उससे अधिक डिसेबिलिटी वाले PwD उम्मीदवारों को रिजर्वेशन, उम्र में छूट और परीक्षा में अतिरिक्त समय जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। UDID कार्ड अनिवार्य है।

Leave a Comment