Bihar Police ASI Recruitment 2026 (Apply Start Now): 462 पदों पर सुनहरा मौका – योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ

Bihar Police ASI Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बिहार पुलिस में शामिल होकर देश और समाज की सेवा करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC) ने 02 फरवरी 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Assistant Sub-Inspector (Operator) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 462 पदों को भरा जाएगा। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक हैं, वे 04 फरवरी 2026 से BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

आज के इस लेख में हम आपको Bihar Police ASI Recruitment 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी विस्तार से देने वाले हैं। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से जरूर पढ़ें। यहाँ आपको पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक सभी कुछ एक ही जगह मिल जाएगा।

Also Read

Bihar Police ASI Recruitment 2026: Overview

Bihar Police ASI Recruitment 2026
Bihar Police ASI Recruitment 2026
DetailsInformation
Recruitment NameBihar Police ASI Recruitment 2026
OrganizationBihar Police Sub-ordinate Services Commission (BPSSC)
Post NameAssistant Sub-Inspector (Operator)
Total Posts462
Advertisement Number04/2026
Application Start Date04 February 2026
Last Date to Apply04 March 2026
Selection ProcessPreliminary Exam, Main Exam, Physical Efficiency Test, Medical Test, Document Verification
Application ModeOnline
How Can ApplyAll India (अन्य राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सामान्य वर्ग माना जाएगा)
Official Websitebpssc.bihar.gov.in

Bihar Police ASI Notification 2026: Details

यदि आप Bihar Police ASI भर्ती 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इसकी पूरी जानकारी एक ही जगह पाना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही लेख पढ़ रहे हैं। Bihar Police Sub-ordinate Services Commission द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के माध्यम से 462 Assistant Sub-Inspector (Operator) पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 04 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने भौतिकी विषय के साथ विज्ञान में स्नातक (B.Sc) की डिग्री पूरी कर ली है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती उन सभी युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो लंबे समय से बिहार पुलिस में ASI बनने का सपना देख रहे हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी जानकारियाँ दी गई हैं, जैसे – शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया। नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़कर आप इस भर्ती के लिए सही तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Police ASI Recruitment 2026

Important Dates of Bihar Police ASI Recruitment 2026

EventsDates
Notification Release Date02 February 2026
Online Apply Start Date04 February 2026
Online Apply Last Date04 March 2026
Prelims Exam DateTo be notified
Mains Exam DateTo be notified
Result DateAfter Selection Process

Bihar Police ASI Vacancy Details

BPSSC द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार Bihar Police ASI Recruitment 2026 के अंतर्गत कुल 462 पद उपलब्ध हैं। पदों का विवरण नीचे दिया गया है:

Post NameVacancies
Assistant Sub-Inspector (Operator)462

Bihar Police ASI (Operator) Vacancy Details 2026 – Category Wise

CategoryTotal VacanciesWomen (35%) Vacancies
General (Unreserved – UR)18565
Economically Weaker Section (EWS)4616
Scheduled Caste (SC)7426
Scheduled Tribe (ST)0502
Extremely Backward Class (EBC)8329
Backward Class (BC)5519
Backward Class Women1400
Total462157

Bihar Police ASI Application Fee

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की जानकारी नीचे दी गई है:

CategoryApplication Fee
General / EWS / EBC / BC / Other State Candidates₹100
SC / ST / All Female Candidates₹100
Payment ModeOnline (Net Banking / Credit Card / Debit Card / UPI)

Bihar Police ASI Eligibility Criteria 2026

Bihar Police ASI Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को ध्यान से समझना जरूरी है।

Educational Qualification

उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए। पुरुष, महिला और ट्रांसजेंडर सभी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भौतिकी विषय के साथ विज्ञान में स्नातक (B.Sc) की डिग्री होनी चाहिए। 

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंक और SC/ST उम्मीदवारों के लिए 45% अंक अनिवार्य हैं।
डिग्री 01 अगस्त 2025 तक पूरी हो जानी चाहिए।

Age Limit

उम्र की गणना 01 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु (पुरुष): 37 वर्ष
  • अधिकतम आयु (महिला): 40 वर्ष

Age Relaxation

CategoryAge Limit
BC / EBC40 वर्ष तक
SC / ST42 वर्ष तक
Transgender40 वर्ष तक

Note: आयु में छूट से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें।

Bihar Police ASI Selection Process 2026

Bihar Police ASI भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:

  • प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam):
    यह परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसकी अवधि 2 घंटे होगी। इसमें सामान्य ज्ञान के 40 प्रश्न और भौतिकी के 60 प्रश्न होंगे। क्वालीफाइंग मार्क्स 30% निर्धारित हैं।
  • मुख्य परीक्षा (Main Exam): प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसमें दो पेपर होंगे – सामान्य भाषा (हिंदी 50 + अंग्रेजी 50) = 100 अंक,  भौतिकी = 100 अंक, कुल परीक्षा 200 अंकों की होगी।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test):  PET में दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक शामिल होंगे।
  • चिकित्सा परीक्षा (Medical Test): शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की मेडिकल जांच की जाएगी।
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): अंतिम चरण में चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच होगी।

Physical Standards

CategoryHeightChest (Unexpanded)Chest (Expanded)
General / BC (Male)165 cm81 cm86 cm
EBC / SC / ST (Male)160 cm79 cm84 cm
All Female155 cm / Weight: 48 KGNot ApplicableNot Applicable
Third GenderSame As FemaleSame As FemaleSame As Female

Documents Required for Bihar Police ASI Recruitment 2026

  • 10वीं का प्रमाणपत्र (जन्म तिथि के लिए)
  • स्नातक की मार्कशीट और डिग्री
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • आधार कार्ड / वोटर आईडी / पासपोर्ट
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

How to Apply Online for Bihar Police ASI Recruitment 2026?

जो भी उम्मीदवार Bihar Police ASI Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Bihar Police Sub-ordinate Services Commission (BPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 04 फरवरी 2026 से शुरू होगी। आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को Bihar Police Sub-ordinate Services Commission की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा। 
Bihar Police ASI Recruitment 2026
  • Home Page of BPSSC for Bihar Police ASI Recruitment 2026 ओपन होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू करें।
  • होमपेज पर ही आपको ‘Bihar Police’ सेक्शन के अंतर्गत ‘Application Link – Ref.: Advt. No.-04/2026: Apply Online for the Post of Assistant Sub-Inspector (Operation) in Bihar Police Radio (Wireless), Govt. of Bihar’
    का नोटिफिकेशन दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करेंगे, एक नया पेज ओपन होगा। यहाँ आपको ‘Apply Online’ का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद अगले पेज पर महत्वपूर्ण निर्देश (Instructions) दिए जाएंगे। आवेदन करने से पहले सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
Bihar Police ASI Recruitment 2026
  • Registration option for Bihar Police ASI Recruitment 2026 अगर आपने पहले से BPSSC पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया हुआ है, तो आप सीधे Login विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं। यदि आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो आपको पहले Register करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद आपको एक User ID और Password प्रदान किया जाएगा। प्राप्त Username और Password की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें मांगी गई सभी जानकारियाँ जैसे – उम्मीदवार का नाम, शैक्षणिक योग्यता, पता, श्रेणी (Category) आदि को बहुत ध्यानपूर्वक भरें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। इसके लिए अपनी हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) को पहले स्कैन कर लें और फिर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों को एक बार अच्छी तरह से जांच लें। यह सुनिश्चित कर लें कि कोई जानकारी छूटी न हो और कोई भी विवरण गलत न भरा गया हो। सभी जानकारी सही होने पर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें। शुल्क का भुगतान Net Banking, Debit Card, Credit Card या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके।

क्विक लिंक्स

Apply OnlineClick Here (Apply Start )
Official WebsiteClick Here
Direct Link To Download Official AdvertisementDownload Now

FAQs – Bihar Police ASI Recruitment 2026

Bihar Police ASI Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे? 

Bihar Police ASI Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 04 फरवरी 2026 से शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि से अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।

Bihar Police ASI Recruitment 2026 की अंतिम तिथि क्या है? 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 मार्च 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना फॉर्म सबमिट कर दें, क्योंकि अंतिम समय में आवेदन न करने पर फॉर्म रद्द भी हो सकता है।

Bihar Police ASI Recruitment 2026 में कुल कितने पद निकाले गए हैं? 

Bihar Police ASI Recruitment 2026 के अंतर्गत कुल 462 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये सभी पद Assistant Sub-Inspector (Operator) के हैं, जिन्हें सरकारी नियमों के अनुसार विभिन्न वर्गों में आरक्षण के आधार पर बांटा गया है।

Bihar Police ASI Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया क्या होगी? 

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, चिकित्सा परीक्षा और अंत में दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होंगे। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।

निष्कर्ष (Conclusion)

Bihar Police ASI Recruitment 2026 उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो बिहार पुलिस में Assistant Sub-Inspector (Operator) के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया 04 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है, इसलिए समय रहते आवेदन जरूर करें।

अगर आपको यह लेख उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों और अन्य उम्मीदवारों के साथ जरूर साझा करें।

Leave a Comment